एक तमंचा,नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस बरामद।
रामपुर(रामपुर): शनिवार को थाना मिलक पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान 25 हज़ार के इनामी गौकश अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह थाना मिलक की पुलिस टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी इस समय एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने वैसे ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई जिसमे उस व्यक्ति के पैर में गोली लगी। आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो मालूम हुआ वो थाना मिलक में 25 हज़ार रुपये का इनामी मुजरिम था और गौकशी में वांछित था। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधि कार्रवाई की जाएगी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
