युवक ने पहले आकर दरवाज़ा खटखटाया, दरवाज़ा लड़की ने खोला तो उसके कान पर तमंचा रखकर गोली चला दी।
उत्तर प्रदेश/रामपुर: जनपद रामपुर(Rampur) के कोतवाली थाना क्षेत्र में शाहबाद गेट के पास ईदगाह के पीछे स्थित मोहल्ले में एक युवक ने शनिवार देर रात एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। जब लोग मौक़े पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
एसपी अशोक कुमार शुक्ला(Ashok Kumar Shukla) ने बताया,”कोतवाली थाना क्षेत्र में ईदगाह के पीछे स्थित मोहल्ले में एक युवक तालिब (25) ने एक घर का दरवाजा खटखटाया। घर का दरवाजा तैबा(19) ने खोला। तैबा के दरवाजा खोलते ही तालिब ने उसकी कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। जब उसे लगा कि तैबा की मौत हो चुकी है तो उसने अपनी कनपटी पर भी तमंचा सटाकर गोली चला ली, उसकी भी मौके पर मौत हो गई।”
युवक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंडा का रहने वाला था। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि तालिब ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस को एक तरफा प्यार का मम्मला होने का शक है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर इस बात का खुलासा किया जाएगा कि तालिब ने ऐसा क्यों किया। हो सका तो क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी किया जायेगा।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

