उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान के द्वारा बनायी गयी जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित करने की मांग ने ज़ोर पकड़ लिया है। हालांकि इसकी चर्चाएं रामपुर के गलियारों में पहले से ही गर्म थीं लेकिन अब इसकी मांग आजम खां के अपने मोहल्ले से हस्ताक्षर अभियान के साथ शुरू कर की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन भेजा जाएगा।
यह अभियान सप्ताह भर तक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने की मांग की जाएगी।
सपा नेता की जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सपा नेता आजम खां के करीबी रह चुके उनके करीबी फसाहत अली खां शानू अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उनकी देखरेख में जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने की मांग को लेकर अभियान की शुरुआत की गई थी।
बीच में यह अभियान रुक गया था लेकिन अब फिर से इसे शुरू किया गया है। इस बार यह अभियान सपा नेता आजम के मोहल्ले से ही शुरू किया गया है।
रविवार को सपा नेता के घेर मीरबाज खां टंकी नंबर पांच से इस अभियान की शुरुआत हुई। सभासद तनवीर गुड्डू और नेता आसिफ खान के नेतृत्व में दोपहर एक बजे से अभियान की शुरुआत की गई जो सप्ताह भर जारी रहेगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए। आसिफ खान ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में आम जनता के पैसे का इस्तेमाल हुआ इसलिए इसको आम जनता के हित को देखते हुए सरकार अपने अंडर में लेकर इसका सञ्चालन करे।
हस्ताक्षर अभियान के इस मौके पर आसिफ खान, नसीर खान,दिनेश,सुलेमान, शाहिद खान,रूबीना,साजिद खान,राजू खान,शावेज़ खान,अल्तमश,आमिर खान,आबिद अली खान,शुऐब अली खान,मंज़ूर खान,सुहैल खान,मोहम्मद रहमान,मोहम्मद मसूद,परवेज़,अतहर जमील खान,ज़ीशान,अतहर अली खान,तौहीद खान,गुड्डू तनवीर आदि ने हस्ताक्षर किए।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

