रामपुर(रिज़वान खान): जिला चिकित्सालय में तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम और मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की रामपुर शाखा द्वारा आयोजित इस शिविर में मरीजों के दांतों की मुफ्त जांच की गई, साथ ही अन्य सामान्य बीमारियों का भी परीक्षण किया गया। इस दौरान तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इसे छोड़ने की सलाह दी गई।
आईडीए (IDA) रामपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सिंघल ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों का गहन चेकअप किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से मुंह का कैंसर (ओरल कैंसर) और अन्य बीमारियों की जांच शामिल है। उन्होंने कहा, “जांच के बाद मरीजों को उनकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। हमारे इस प्रयास से यदि कोई एक व्यक्ति भी तंबाकू की लत छोड़ देता है और उसकी जान बचती है, तो यह हमारे संगठन के लिए बड़े गौरव की बात होगी।”
डॉ. सिंघल ने आगे कहा कि हमारी डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल में यह कैंप विशेष रूप से उन जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया है जो आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से अच्छे डॉक्टरों तक नहीं पहुंच पाते। हमारी पूरी टीम का यही संकल्प और प्रयास है कि हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा कर सकें।
- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- ‘अब्दुल-अब्दुल’ सवाल पर भड़के सपा सांसद नदवी, बोले- किसी समुदाय का मजाक न उड़ाएं

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

