Rampur: ज़िलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने किया कोसी नदी तट का निरीक्षण

Date:

रामपुर(रिज़वान ख़ान): रामपुर के ज़िलाधिकारी जोगिंदर सिंह(Joginder Singh) आज ग्राम रवन्ना के निकट स्थित कोसी नदी के तट पर पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने अधिशासी अभियंता नहर खंड सियाराम और स्थानीय लोगों से बीते वर्षों में बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि पूर्व में बाढ़ के दौरान जहां तटबंध टूटने की समस्या उत्पन्न हुई थी वहां भविष्य के लिए जरूरी सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि रवन्ना के निकट कोसी नदी के किनारे पक्का और स्थाई तटबंध निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजें ताकि पक्का तटबंध बनने के बाद स्थानीय लोगों को बाढ़ की समस्या से छुटकारा मिल सके।

DM Joginder Singh 1

इसके बाद जिलाधिकारी प्राणपुर स्थित कोसी पुल पर पहुंचे। पूर्व वर्षों में यहां पुल के निकट कटान की समस्या उत्पन्न हुई थी।

जिलाधिकारी ने कहा कि नदी कटान की वजह से धारा प्रवाह की दिशा में परिवर्तन हुआ है, इसलिए पुल के निकट नदी की धारा को सीधा करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

ईश्वरपुर में उन्होंने स्थानीय लोगों से बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में पूछा और अधिशासी अभियंता नहर खंड को निर्देश दिए कि यहां भी नदी की धारा को सीधा कराने और विभिन्न सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ कराएं।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि सभी जरूरी कार्य मानसून सत्र से पहले ही पूर्ण करा लिए जाएं ताकि यदि नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होती है तो उसकी वजह से होने वाले नुकसान को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...