रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह के प्रबंधन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और फायरिंग के बाद कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की तेज़ प्रतिक्रिया से स्थिति नियंत्रण में है, आगामी कलेक्ट्रेट वार्ता की तैयारी चल रही है।
रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में प्रबंधन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों एक पक्ष ने इस विवाद की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई थी। जांच के बाद गुरुद्वारे के प्रबंधन पर एक पक्ष का कब्जा हो गया था।
क्या हुआ सोमवार को ?
सोमवार को हजारा परिवार पक्ष के सत्येंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कुछ लोग गुरुद्वारे में पहुंचे और पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के सेवादारों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान मारपीट हुई और फायरिंग तक हो गई। घटना में गुरुद्वारे में पाठ कर रहे गंती निर्मल सिंह समेत कई लोग घायल हो गए।
मौके पर पुलिस व प्रशासन
पसियापुरा स्थित गुरुद्वारे पर तनाव की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस बीच दोनों पक्षों और पुलिस-प्रशासन के बीच भी तीखी नोकझोंक और हल्की झड़प हुई।
पुलिस का बयान
एसपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पसियापुरा गुरुद्वारे का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और इस संबंध में अदालत में वाद भी दायर है। सोमवार को अचानक एक पक्ष पहुंचकर पूजा-पाठ करने लगा, जिसके चलते विवाद हुआ। सूचना मिलने पर एसडीएम, इंस्पेक्टर बिलासपुर, जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की और स्थिति सामान्य कराई।
फिलहाल दोनों पक्ष गुरुद्वारे से हट चुके हैं। प्रशासन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराने की बात कही है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

