रामपुर: चार थानों में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, बलात्कार और चोरी के मामलों में कार्रवाई

Date:

रामपुर, 7 नवंबर 2025: जनपद रामपुर में गुरुवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने कई गंभीर मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें महिला और नाबालिग के साथ बलात्कार, वारंटी तथा चोरी के मामले शामिल हैं।

केमरी: महिला और नाबालिग बेटी से बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

थाना केमरी क्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 4 अक्टूबर को दर्ज तहरीर के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में आरोपियों ने भूत-प्रेत के इलाज के बहाने महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही नाबालिग बेटी के साथ भी इलाज के बहाने बारी-बारी से बलात्कार किया गया।

गुरुवार को उप निरीक्षक सुमित कुमार की टीम ने ग्राम गंगापुर कदीम अड्डे से शाहिद मिया पुत्र शब्बू खां (निवासी गूजर टोला मस्जिद जहूरुद्दीन) और फरहत पुत्र बरकत अली (निवासी ऊंची चौपाल) को गिरफ्तार किया। मुकदमा संख्या 150/25 में धारा 123, 70(2), 89, 354 बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

शहज़ादनगर: दो वारंटी अभियुक्त हिरासत में

थाना शहज़ादनगर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक विपिन कुमार की टीम ने मुख्तार अली पुत्र हस्सन अली (निवासी चमरौआ) को मुकदमा संख्या 749/2024 धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता से संबंधित वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके अलावा गुड्डू पुत्र झुंडा (निवासी मोमिनपुर अहमदाबाद) को एसएसटी नंबर 163ए/2010 धारा 3(1) जी एक्ट से संबंधित मुकदमा संख्या 1817/09 में गिरफ्तार किया गया।

बिलासपुर: राइस मिल से तार चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया

थाना बिलासपुर क्षेत्र में विशाल पुत्र गजराम (निवासी डिबडिबा) को बंद पड़ी राइस मिल से बिजली का तार चोरी करते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। वादी और उसके साथियों ने आरोपी को पकड़कर थाने पहुंचाया, जिसके बाद मुकदमा संख्या 348/25 धारा 305, 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार किया गया।

स्वार: खनन अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार

थाना स्वार पुलिस ने अबरार पुत्र इमरान (निवासी खास स्वार) को केस नंबर 1224/18 धारा 4/21 खनन अधिनियम से संबंधित वारंट पर उसके घर से गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...