रामपुर: पीपली वन रेंज से अवैध कटान के आरोप में दरोगा समेत चार निलंबित, DFO रामपुर ने की बड़ी कार्यवाही

Date:

रामपुर (रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में पीपली वन रेंज में खैर के पेड़ों के अवैध कटान के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गयी है। इस विभागीय कार्रवाई में DFO रामपुर ने दरोगा समेत चार को निलंबित कर दिया है। यह तीन दिन के भीतर की गई तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले वन रक्षक गौरव चौधरी और अमित कुमार को भी निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

वन रक्षक और वन GG वन रक्षक की शिकायतें मिल रही थीं। जिसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर जिला कार्यालय अटैच किया गया है।

रामपुर, वन से अवैध कटान कराने के मामले में एक दरोगा, एक वन रक्षक, एक वन कर्मी और एक माली को निलंबित किया जा चुका है। वन से लकड़ी के अवैध कटान का मामला जिले में चर्चा की विषय बना हुआ है। करीब दो माह पहले अवैध कटान कराने के आरोप में पीपली वन स्थित आर्यनगर में माली लाल सिंह और वन दरोगा संजय सक्सेना को निलंबित किया गया था।

यह मामला अभी तक शांत नहीं हुआ था कि अब डीएफओने स्वार टांडा बीट में वन रक्षक के पद पर तैनात गौरव चौधरी एवं पीपली वन में वन कर्मी अमित कुमार को भी पीपली वन क्षेत्र से अवैध कटान कराने के आरोप मे सस्पेंड किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...