रामपुर: तहसील सदर में तैनात लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे

Date:

रामपुर( रिज़वान खान): जनपद रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रह रहे तहसील सदर के लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्रा मौके पर पहुंच गए।

डीएम जोगिंदर सिंह ने मौके पर पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्रा के साथ घटनास्थल का जायजा लिया गया। वहां उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया की 48 घंटे से लेखपाल से संपर्क न होने की स्थिति में उसके निवास स्थान रामनाथ कॉलोनी में संपर्क करने पर पड़ोसियों द्वारा बंद कमरे में उसका मृत् शरीर पड़ा होना बताया गया। डीएम ने संबंधित उप जिलाधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी को परिवारजनों के पहुंचने पर अग्रिम कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

लेखपाल सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल मूल रुप से उतराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। उनकी तैनाती तहसील सदर मे थी। पिछ्ले 48 घंटे से उनसे फोन के माध्यम से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसे में जब उनके निवास स्थान रामनाथ कॉलोनी में संपर्क करने पर पड़ोसियों द्वारा बंद कमरे में उसका मृत् शरीर पड़ा होना बताया गया। फिलहाल उनके परिवारजनो के आने का इंतजार है जिसके चलते उनके कमरे को सील कर दिया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...