रामपुर: आज आम आदमी पार्टी रामपुर के ज़िला कार्यालय पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क एवं ज़िले के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, मामून शाह खां सहित सभी ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी आम आदमी पार्टी कार्यालय पर ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया था क्योंकि ईद का त्यौहार मोहब्बत,अमन-चैन और भाईचारे का पैगाम देता है। इसी सिलसिले में आज सभी धर्मों के लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया है। यहाँ मौजूद सभी लोगों ने फिर एक बार इस नफरत भरे माहौल में हिंदू-मुस्लिम एकता को सहेजने और भाईचारे को सलामत रखने के लिए एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस मौके पर आयुष जौहरी,आदित्य शर्मा,महेश सैनी, नगर अध्यक्ष रय्यान खां,अबदुल समद,मामून खां,सभासद मोहम्मद यासीन उर्फ गुड्डू, सभासद मौहम्मद ज़फ़र,सभासद सरफराज़ अली गुड्डू, सभासद हबीब अहमद,अनसब नज़ील,मोहम्मद फैसल,मुजफ्फर खां, वासिफ खां, आलमगीर, वाहिद अली,अबदुल समद,फज़ले अली, अमीन खां,फैसल मियां,नासिर हुसैन,शिराज़ जमील खां,समद खां,फैज़ान खां,आदि मौजूद रहे।
- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- ब्रिटेन में फिर छाया ‘मुहम्मद ‘ (स.अ.) नाम का जादू, लगातार तीसरे साल बना नवजात लड़कों के लिए नंबर-1 चॉइस

- Bridging Science and Care: JMI Hosts 11th National Conference on Heart Disease Research

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

