रामपुर: यौमे पैदाइश पर याद किए गए मिक्की मियां

Date:

रामपुर: रियासत रामपुर (Rampur) के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पुत्र पांच बार सांसद रहे नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां को आज उनकी यौमे पैदाइश पर याद किया गया।

मरहूम मिक्की मियां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो(Noor Bano) के पति और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां (Naved Miyan) के पिता थे। आज भी लोग उन्हें साफ सुथरी छवि और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल के तौर पर याद करते हैं।

पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि मिक्की मियां का जन्म 11 मार्च 1933 को हुआ था, जबकि एक सड़क दुर्घटना में 5 अप्रैल 1992 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके यौमे पैदाइश पर सोमवार को मक़बरा जनाबे आलिया स्थित क़ब्र पर फ़ातेहाख्वानी हुई तथा नूर महल में कुरानख्वानी की गई।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...