बेटा बना माँ का हत्यारा, आवेश में ईंट से माँ के सर पर प्रहार कर की हत्या

Date:

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर(Rampur) के शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी माँ की मामूली सी बात पर ईंट मारकर हत्या करदी।

दरअसल बेटा अपनी माँ से कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू की पर्ची मांग रहा था। क्यूंकि यह बीटा शराबी था, परिवार वालों को अंदाज़ा था कि वह आलू की पर्ची ले जाकर आलू बेच देगा और पैसे खर्च कर देगा।

ये भी पढ़ें :-

इसी बात को लेकर माँ-बेटे में विवाद हो गया और आवेश में आकर बेटे ने अपनी मां के सर पर ईंट मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” बेटा अपनी माँ से कोल्ड स्टोर में रखे आलू की पर्ची मांग रहा था। उसकी आम छवि खराब होने के चलते घरवालों को यह मालूम था कि यह पर्ची ले जाएगा आलू बेच देगा और पैसे खुर्द बुर्द कर देगा। कुछ ये बताया जाता है कि ज्यादा शराब पीने का आदी भी था क्योंकि उसे जब पर्चियां नहीं मिलीं तो उसी गुस्से में उसने अपनी माँ के सर पर ईंट मार दी जिससे उसकी मां की डेथ हो गई। अभियोग पंजीकृत कर लिया है पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो गई है और अभियुक्त भी गिरफ्तार हो गया है। आगे एविडेंस कलेक्शन की कार्रवाई चल रही है जल्द ही माननीय न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...