मुफ्ती ए आज़म मौलाना मुफ्ती महबूब अली ने किया नामित
रामपुर: शहर जामा मस्जिद के इमाम रहे एवं मुफ्ती ए आजम मुफ्ती महबूब अली ने मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया में मुफ्ती व मौलाना मकसूद फुरकानी को मुफ्ती ए शहर बनाया है।
रामपुर शहर जामा मस्जिद के इमाम एवं मुफ्ती ए आजम मौलाना मुफ्ती महबूब अली ने अपनी बीमारी के चलते कुछ दिन पूर्व ही रामपुर शहर जामा मस्जिद का इमाम मौलाना मोहम्मद नासिर खां और नायब मुफ्ती मारिफ उल्लाह खां को बनाया था। अब शहर जामा मस्जिद के इमाम एवं मुफ्ती ए आजम महबूब अली ने मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया के मौलाना मकसूद फुरकानी को मुफ्ती ए शहर बनाया है। उन्होंने पत्र भी जारी किया है।

मुफ्ती मकसूद फुरकानी मुफ्ती ए आजम के खास शागिर्द और उनके मुरीद व खलीफा भी हैं। वो माठखेड़ा क्षेत्र के गांव अहमदनगर के रहने वाले हैं और पच्चीस साल से मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया में दीनी तालीम का काम करते हैं और मुफ्ती महबूब अली साहब की निगरानी में फतवा लिखते रहें है और दीनी और क़ौमी मसाइल को समझने की अच्छी महारत हासिल है। मुफ्ती मकसूद फुरकानी की कई किताबें भी दीनी मसाइल के सिलसिले में छप चुकी हैं। जो मदरसा फुरकानिया में मौजूद हैं।
मुफ्ती मकसूद फुरकानी को मुफ्ती ए शहर बनाने पर शहर और जिले में खुशी की लहर है।
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

