रामपुर(रिज़वान ख़ान): यूपी के जनपद रामपुर में यतीमखाना प्रकरण से संबंधित मामले में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान(Azam Khan) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान केस विवेचक यशपाल ग्वाल की गवाही पूरी हो गई। अब अगली सुनवाई 1 अक्टूबर रखी गई है, जिसमें अगले विवेचक राज कुमार शर्मा अपनी गवाही देंगे।
यतीमखाना प्रकरण में आज़म खान और उनके 6 साथियों पर मारपीट और लूटपाट के आरोप हैं। यह मामला थाना कोतवाली में दर्ज है, जिसमें आरोप है कि आज़म खान के इशारे पर यह अपराध हुआ। मामला गंभीर है और इसे लेकर कानूनी कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है।
Additional Advocate General अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है, और गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत फैसला देगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष इस मामले को मजबूत तरीके से पेश कर रहा है।
अब सभी की नजरें 1 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां राज कुमार शर्मा की गवाही बहुत अहम मानी जा रही है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

