Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना अजीम नगर में मुरसैना चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।
पुलिस के अनुसार बदमाश दो बाइकों पर सवार थे, पुलिस द्वारा रोकने पर वह नहीं रुके और भागने लगे।
पुलिस ने जब उनका पीछा किया गया तो बाइक सवार बदमाश गुड्डू पहाड़ी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें गुड्डू पहाड़ी के पैर में गोली लग गयी और वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उसके अन्य साथी जब वहां से भागने लगे तो पुलिस ने कोम्बिंग कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बदमाश गुड्डू पहाड़ी पर 25000 का इनाम घोषित था, साथ ही जिले की टॉप 10 लिस्ट में भी गुड्डू पहाड़ी का नाम शामिल है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया,” कि गुड्डू पड़ी पर दिल्ली में 40 लूट के मुक़दमे हैं और अजीम नगर, रामपुर में चार मुकदमे हैं। दो थाना गंज में भी मुकदमे हैं।
पुलिस का कहना है कि गुड्डू पहाड़ी गैंगस्टर में वांटेड था और 25000 का इनामी था। बाकी पुलिस इसकी हिस्ट्री निकाल रही है।
जो बाकी तीन गिरफ्तार अपराधी हैं उनके नाम सलीम,औजंन खान व राजीर गुड्डू हैं जो दिल्ली के हैं, उनकी भी हिस्ट्री निकाली जा रही है।
लूटेरों का यह गेंग पुलिस के रडार पर था। यह गैंग दिल्ली से लेकर अजीम नगर एरिया में या रामपुर मैं घटना करने के लिए लाता था। लेकिन अब रामपुर पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
