रामपुर: किशोरी को अग़वा कर फ़रार होने का प्रयास करने वाला गिरफ़्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद

0
रामपुर में किशोरी को अग़वा कर फ़रार होने का प्रयास करने वाला युवक गिरफ़्तार
रामपुर में किशोरी को अग़वा कर फ़रार होने का प्रयास करने वाला युवक गिरफ़्तार

Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर

कोरोना काल में भी नहीं अपराधी अपराध करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। लगातार पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी अपराधी जुर्म करने से पीछे नहीं हट रहे हैं जिसकी वजह से पुलिस को भी अब और ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

आज रामपुर के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय किशोरी को एक बाइक सवार पता पूछने के बहाने अपनी बाइक पर बिठाकर भागने का प्रयास करने लगा।

जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर बाइक सवार अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। राहत की बात यह है कि किशोरी को भी सही सलामत बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:-

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया,”थाना शहजाद नगर क्षेत्र में 10-11 साल की बच्ची को एक मोटरसाइकिल सवार 20-21 साल का नवयुवक बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे लेकर के वह फरार होने का प्रयास कर रहा था।

अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक
अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक

इसी बीच यह सूचना पुलिस को भी मिली, शाम का वक्त था पुलिस भी चेकिंग पर थी और कई जगह की नाकेबंदी के बाद यह नवयुवक उस बच्चे को लेकर निकल नहीं पाया और अंततः अभी कुछ देर पहले लड़की, चेकिंग कर रही पुलिस पार्टी के द्वारा पकड़ ली गई है और अभियुक्त गिरफ्तार हो गया है।

अरुण कुमार सिंह कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति तत्परता दिखाने के लिए इस पुलिस टीम को इनाम देने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय को मैं अपनी तरफ से एक रिपोर्ट प्रेषित कर रहा हूं।