Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के कोतवाली मिलक पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिलक पुलिस ने 25000 के इनामी सहित दो लोगों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से एक कार में अंग्रेजी शराब की कई बोतल और कई शराब के पव्वे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसके बाद जेल रवाना किया।
रामपुर के थाना मिलक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मिलक रोड पर हाईवे के पास एक कार में कुछ संदिग्ध लोग हैं जो शराब बेचने का कारोबार कर रहे हैं।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

इसी सूचना पर थाना मिलक पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई कई जगह पर छापामार कार्रवाई की।
पुलिस ने ग्राम मेहंदीनगर को जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक डस्टर कार नं0-यू.पी. 16एएम 8181 को अपने कब्जे में लिया।
कार में से 08 पेटी (384 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडावल नं0 1, 04 जरीकेन में भरी कुल 80 लीटर (20-20 लीटर) कच्ची शराबखाम, 09 पव्वे अवैध तरीके से तैयार सोल्जर मार्का मसालेदार शराब, 60 खाली पव्वे प्लास्टिक के, 600 ढक्कन पव्वों के, 18 रेपर सीट (1080 रेपर) सोल्जर मार्का देशी मशालेदार शराब एवं 01 बन्डल क्यूआर कोड बरामद करते हुए 25000 रुपये के इनामी अपराधी सहित 02 अभियुक्तगण सुशील शर्मा उर्फ ननकू पंडित,और विभु शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
सुशील शर्मा उर्फ ननकू पंडित पर 25000 का इनाम भी पुलिस द्वारा घोषित किया हुआ था।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अभियुक्तों से बरामद शराब और अन्य सामान के आधार पर थाना मिलक पुलिस ने इन अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में एक ननकू पंडित है जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले से ही एक मामले में वांछित होने के नाते शराब के मामले में पर 25000 का इनाम घोषित था।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
