रामपुर(रिज़वान खान): उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा अपराधियों की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके चोरी जैसी वारदातों को अपराधी अंजाम देने में नहीं चूक रहे हैं। लेकिन रामपुर पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब चार शातिर अपराधियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
रामपुर जनपद के थाना अजय नगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस घटना के खुलासे की कोशिशें में लगी हुई थी। तभी कुछ ऐसा हुआ जब पुलिस के हाथ कामयाबी लगी और एक के बाद एक कुल 4 अभियुक्तों को इस प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक अजीम नगर थाना क्षेत्र में हाल ही के दिनों में एक चोरी की घटना घटित हुई थी जिसको लेकर पुलिस सुरागकशी में लगी हुई थी । जिसमें अब सफलता मिल चुकी है चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि यह बात अलग है कि एक अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जल्द ही उसको भी हिरासत में ले लिया जाएगा। पकड़े गए बदमाशों में दो हिस्ट्रीशीटर हैं जिनके अलग-अलग थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज हैं। पकड़े गए अभियोगटन के कब्जे से अवैध तमंचे के अलावा चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

