Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी काफी दबाव में काम कर रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस किस तरह से काम करती है उसकी मिसाल रामपुर में जहां एक नर्सरी क्लास में पढ़ने वाले 5 वर्ष के मासूम बच्चे से ही अमन को खतरा बताते हुए पुलिस ने 107, 116 के तहत कार्रवाई कर डाली।
पुलिस की रिपोर्ट पर मजिस्ट्रेट ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को शांति भंग का ख़तरा बताते हुए नोटिस भी जारी कर दी।
परिजन अब जिलाधिकारी के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं और मासूम बच्चे के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को वापस लिए जाने की गुहार लगा रहे।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

कानून व्यवस्था बनाए रखने अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पुलिस प्रशासन अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 107,116 के तहत जिन लोगों से अमन का खतरा होता है, उन को पाबंद करने की कार्रवाई करती है।
Noise NoiseFit Fusion Hybrid Smart Watch with Cloud Based Watch Faces
पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मजिस्ट्रेट मुचलको के लिए नोटिस जारी करते हैं। लेकिन भला हो उत्तर प्रदेश पुलिस की कर्मठता का जिन्होंने मात्र 5 साल के मासूम बच्चे को ही शांति भंग का खतरा बताते हुए कार्रवाई कर डाली।
मजे की बात ये है की नगर मजिस्ट्रेट रामपुर ने भी इस मासूम को ₹50000 की जमानत राशि जमा कर जमानत हासिल करने का फरमान सुनाया है ।
रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजद्वारा निवासी जमीर अहमद का अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर कुछ विवाद था। जिसमें पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को नामजद किया। जिसमें जमीर अहमद और उनका 5 साल का बेटा ज़ैद और एक अन्य व्यक्ति के ख़िलाफ़ शांति भंग होने का खतरा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से उसकी कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। क्या एक 5 साल के मासूम बच्चे से शांति भंग हो सकती है। जो मासूम नर्सरी क्लास का छात्र है उससे किसी को क्या खतरा हो सकता है।
वहीं 5 साल के मासूम बच्चे के पिता जमीर अहमद से हमने बात की तो उन्होंने बताया,” मेरा 5 साल का बच्चा है। उसका रपट में नाम लिखवा दिया है। हम आज पेशी में आए हैं। यह बच्चा नर्सरी में है और इसका नाम ज़ैद है।

इस मामले पर हमने जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया,” अभी एक व्यक्ति एक बच्चे को लेकर आया था। उसका नाम जैद बताया गया है। यह कहा कि इस बच्चे के खिलाफ 107, 116 के नोटिस जारी हो गए हैं सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट से। मैंने अभी इस मामले को देखा है इस प्रकरण की जांच कर रहा हूं। पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले को बताया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी। जिस किसी की भी इस में लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
