रामपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर में चोरी करता अभियुक्त गिरफ़्तार, कई वारंटी भी दबोचे

0
235
Rampur police's big success: Accused arrested for stealing in temple
रामपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर में चोरी करता अभियुक्त गिरफ़्तार

रामपुर, 09 सितम्बर 2025: जनपद रामपुर पुलिस ने विभिन्न थानों की अलग-अलग कार्यवाहियों में चोरी करते पकड़े गए अभियुक्त समेत पाँच वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

थाना स्वार

थाना स्वार पुलिस ने गीता मंदिर, पंजाबी कॉलोनी में चोरी के दौरान पकड़े गए अभियुक्त इमरान पुत्र याकूब निवासी मौ. चक स्वार को हिरासत में लिया। अभियुक्त ने मंदिर से पूजा सामग्री, दान पेटी का सामान व प्रतिमाएं खंडित कर चोरी का प्रयास किया था। घटना पर मुकदमा अपराध संख्या 361/2025 धारा 298/303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

बरामद सामान:

  • 01 पीतल का लोटा
  • एक नागफन (पीतल का टूटा हुआ)
  • घण्टी की टूटी टाली
  • 01 पीतल का दिया

अभियुक्त इमरान का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भादवी की कई धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

थाना अजीमनगर

थाना अजीमनगर पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—

  • भूरा उर्फ महफूज पुत्र मकबूल निवासी खौद, थाना अजीमनगर (मुकदमा अपराध संख्या 245/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट)।
  • किरनपाल उर्फ रोशनलाल पुत्र वोद्धश्याम निवासी करनपुर (मुकदमा अपराध संख्या 437/17 धारा 406/504/506 भादवि)।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उत्तम कुमार, हे.का. सुभाषचंद और हे.का. सतवीर सिंह शामिल रहे।

arrested

थाना गंज

थाना गंज पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त सागीर पुत्र अहमद जान निवासी मोहल्ला घेर मुला गैरत मस्जिद के पास को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 317/19 धारा 135 विद्युत अधिनियम में वांछित था। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, हे.का. अनुज कुमार और हे.का. साजिद अली शामिल रहे।

thana ganj

थाना टांडा

थाना टांडा पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त दिनेश सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी मिलक नरायणपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह मुकदमा अपराध संख्या 07/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।

tanda

रामपुर पुलिस ने इन गिरफ्तारियों को अपनी अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।