रामपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत एक अज्ञात युवती की पहचान कर उसे सुरक्षित उसके पिता को सुपुर्द किया। परिजनों ने बेटी को पाकर पुलिस की संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना और आभार व्यक्त किया।
रामपुर: थाना स्वार पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल के चलते एक अज्ञात युवती सुरक्षित रूप से अपने पिता के पास पहुंचाई गई। युवती को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और रामपुर पुलिस का धन्यवाद करते हुए उनकी सराहना की।
घटना की पूरी जानकारी
27 सितंबर 2025 को थाना स्वार क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पीआरवी कर्मियों को एक युवती मिली, जो अपना नाम व पता बताने में असमर्थ थी। कर्मियों ने तुरंत उसे थाना स्वार लाया। इसके बाद पुलिस ने युवती की पहचान के लिए दूरभाष संपर्क व फोटो प्रसार के माध्यम से व्यापक प्रयास किए।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने युवती को मिशन शक्ति केंद्र, स्वार में ठहराया, जहां उसे जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
पहचान और सुपुर्दगी
लगातार प्रयासों के बाद युवती की पहचान थाना बाजपुर, जिला उधमसिंहनगर (उत्तराखंड) निवासी के रूप में हुई। जब पुलिस ने संपर्क साधा तो युवती के पिता ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और उसका इलाज चल रहा है। नियमानुसार पुलिस ने युवती को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया।
परिजनों की प्रतिक्रिया
अपनी पुत्री को सकुशल पाकर पिता ने रामपुर पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देकर परिवार को बड़ी राहत दी है। युवती की खोज में की गई सक्रियता और मानवता के भाव ने पुलिस की छवि को और भी मजबूत किया है।
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

