रामपुर, 3 मई 2026: उत्तर प्रदेश 112 परियोजना के तहत जनपद रामपुर ने अप्रैल 2026 माह में UP112 परफॉर्मेंस डैशबोर्ड पोर्टल की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। जिले ने 94.68 अंकों के साथ शीर्ष पर कब्जा जमाया।
यह उपलब्धि जनपद रामपुर के लिए लगातार 20वीं बार है। जिला सितंबर 2024 से लेकर अप्रैल 2026 तक हर माह UP112 रैंकिंग में नंबर-1 पर कायम रहा। इसमें सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024; जनवरी से दिसंबर 2025; तथा जनवरी से अप्रैल 2026 के सभी महीने शामिल हैं।
रैंकिंग मुख्य रूप से पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) के औसत रिस्पॉन्स टाइम, एक्नॉलेजमेंट/इनपुट/अराइव टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीडबैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेंट क्लोजर सिस्टम, अर्ली अराइव और विजिलेंस जांच रिपोर्ट जैसे पैरामीटर्स पर आधारित होती है।
पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी UP112 के कुशल नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई। एसपी रामपुर ने UP112 टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह आपके समर्पण का फल है। इसी प्रकार निरंतरता के साथ प्रयास करते रहें।”
यह उपलब्धि जिले की कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की मजबूती को दर्शाती है।
- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- ‘अब्दुल-अब्दुल’ सवाल पर भड़के सपा सांसद नदवी, बोले- किसी समुदाय का मजाक न उड़ाएं

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

