रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में आज एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में हज कर लौट रहे एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गयी। मृतक जनपद रामपुर के स्वार तहसील के मुकर्रमपुर के रहने वाले थे।
हादसा मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना इलाके में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुआ। यहाँ दो कारों की आपस में टक्कर हो गई जिससे एक कार अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी साइड में पहुंच गई, जहां पर दूसरी तरफ से आ रही रोडवेज बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार में मौजूद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक की भी मौत की पुष्टि की गई है। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हज से लौट रहा था परिवार
रामपुर जनपद के रहने वाले अशरफ अली अली अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा कर दिल्ली से वापस आ रहे थे। उनके तीन बेटे अपने माता पिता को रिसीव करने दिल्ली गए थे और उनको लेकर रामपुर आ रहे थे।
अशरफ अली अली के बेटे नक्शे अली, आरिफ, इंतखाब सहित परिवार के अन्य लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। दिल्ली से वापस आते समय मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना इलाके का पुल पार करने के बाद अफसर अली की कार एक दूसरी कार से टकरा गई। रफ़्तार तेज होने की वजह से कार हवा में उछलकर रॉन्ग साइड जाकर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे के चलते मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे के कारण दूसरी कार के अंदर मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए आनंद-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन अस्पताल में दो घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस तरह हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

