रविवार शाम रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में दिल्ली–नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। भूसा लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर बोलेरो चालक और विद्युत विभाग कर्मचारी फिरासत की मौत हो गई।
रामपुर: रविवार शाम थाना गंज क्षेत्र में पहाड़ी गेट के पास रामपुर–नैनीताल रोड पर स्थित पहाड़ी गेट चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूसा लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विद्युत विभाग के कर्मचारी फिरासत (54) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया कि फिरासत बोलेरो से कहीं जा रहे थे। तभी पहाड़ी गेट के पास एक ट्रक अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के दौरान बोलेरो चालक को रिएक्शन का मौका नहीं मिला और वाहन ट्रक के नीचे दब गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। ट्रक हटाए जाने तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिसे कई क्रेनों की मदद से करीब दो घंटे बाद बहाल किया गया। बोलेरो में मृतक अकेले सवार थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

