सरकारी एंबुलेंस में अश्लीलता का वीडियो वायरल, एंबुलेंस कंपनी ने कर्मी को नौकरी से निकाला

Date:

Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर

रामपुर के जिला अस्पताल में प्रयोग की जा रही है एंबुलेंस के एक कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया।

अस्पताल में यह एम्बुलेंस जीवीके कंपनी द्वारा संचालित की जाती हैं। वीडियो में कर्मचारी सरकारी एंबुलेंस में किसी महिला के साथ दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल हो जाने के बाद प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने संबंधित जीवीके कंपनी को सूचित किया। कंपनी ने अब कार्यरत उस कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मानें तो कर्मचारी पर कार्रवाई का पूरा जिम्मा जीवीके कंपनी पर है फिर चाहे वह वैधानिक कार्रवाई करें या विभागीय कार्रवाई।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने बताया,” एक एंबुलेंस में कुछ आपत्तिजनक हरकत करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। उसके लिए जीवीके कंपनी जो एंबुलेंस संचालित करती है उनके अधिकारी को लिखा गया था और मुझे कल उनके यहां पर जो लोकल प्रबंधक हैं, जो प्रभारी है उन्होंने बताया कि आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया है क्योंकि वह जीवीके कंपनी के कर्मचारी होते हैं तो उन्हीं को कार्रवाई करनी है, जो भी वैधानिक कार्रवाई करनी है विभागीय कार्यवाही करनी है उन्हीं को करनी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...