रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश: चतरा के जंगलों में मिला मलबा, विमान में सवार थे 7 लोग

Date:

चतरा/रांची: झारखंड से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक प्राइवेट चार्टर एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) क्रैश हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 7 लोग सवार थे।

ramzan mubarak
ramzan mubarak

सिमरिया के जंगलों में मिला संदिग्ध मलबा

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खासियातू करमटांड़ जंगल में विमान का संदिग्ध धातु का मलबा बरामद हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

राहत और बचाव कार्य जारी

विमान के क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खराब मौसम या तकनीकी खराबी, दोनों पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सिमरिया पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घने जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...