Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को सोशल मीडिया पर भारत रत्न दिए जाने की मांग उठायी जा रही हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर #BharatRatnaForRatanTata कैंपेन चलाया जा रहा है।
हिन्दुस्तान के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठायी जा रही है। ये मांग सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाकर की जा रही है।
लेकिन अब इस मांग को लेकर खुद रत्न टाटा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट(Tweet) कर लिखा है कि वे एक तबक़े के लोगों की भावनाओं की प्रशंसा करते हैं लेकिन ऐसे कैंपेन को बंद किया जाना चाहिए।
रतन टाटा (Ratan Tata) ने लिखा कि उनके लिए एक हिन्दुस्तानी होना ही गर्व की बात है और वो हिन्दुस्तान की तरक़्क़ी के लिए अपना योगदान देते रहेंगे।
रतन टाटा ने यह बात एक ट्वीट के जरिए कही है। बता दें कि ट्विटर पर लोगों के एक तबका रतन टाटा को भारत रत्न देने की पुरजोर मांग कर रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर एक विशेष कैंपेन भी चल रहा है।
नवभारत टाइम्स में छपी खबर के अनुसार रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग ट्विटर पर तब शुरू हुई, जब मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग से संबंधित ट्वीट किया। बिंद्रा के ट्वीट में लिखा गया कि भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं। जुड़िए हमारी इस मुहिम से और इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट करिए। इसके बाद ट्विटर पर Ratan Tata और BharatRatnaForRatanTata हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गया।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

