रामपुर(रिज़वान ख़ान): नवाबी दौर में रामपुर छोड़कर जा चुके अभिनेता मुराद खान की याद में उनके गृह जनपद स्थित उनके निवास स्थान के निकट की सड़क का नाम अभिनेता मुराद रामपुरी मार्ग रख दिया गया है जिसका उद्घाटन अभिनेता रज़ा मुराद के द्वारा किया गया। सड़क उद्घाटन मौके पर अभिनेता रज़ा मुराद ने पालिका प्रशासन को धन्यवाद किया।
फिल्म अभिनेता रजा मुराद और उनके दिवंगत पिता अभिनेता मुराद खान फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। अभिनेता मुराद खान नवाबी दौर में किन्हीं करणो के चलते गृह जनपद छोड़कर मुंबई चले गए थे जहां पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी दमदार आवाज और अभिनय के बल पर काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया।
कौन थे मुराद ख़ान ?
रौबदार चेहरे वाले और भारी भरकम आवाज के बादशाह के रूप में अपने करियर के दौरान अभिनेता मुराद खान ने 300 से ज्यादा अधिक फिल्मों में जज का किरदार निभाया था जो अपने आप में किसी वर्ल्ड रिकॉर्ड से काम नहीं है। अभिनेता रजा मुराद की तरह ही वह भी अक्सर सैकड़ो किलोमीटर दूर मुंबई में रहने के बाद भी रामपुर आया जाया है करते थे। ब्लॉकबस्टर फिल्म मुग़ल-ए-आज़म में मानसिंह का किरदार निभाने वाले मुराद खान की याद में यहां पर उनकी कोई निशानी मौजूद नहीं थी। बड़ी जहद के बाद अभिनेता रजा मुराद का बरसो पुराना वह ख्वाब उसे समय पूरा हुआ जब पालिका अध्यक्ष सना मामून की अगुवाई में एक मार्ग का नाम मुराद खान के नाम पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास होकर पूरा हो गया।
अभिनेता रजा मुराद खान मुंबई से चलकर रामपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने पालिका अध्यक्ष सना मामून उनके पति एवं समाजसेवी मामून शाह और दर्जन भर से अधिक सभासदों की मौजूदगी में पर्दा हटाकर अपने पिता के नाम पर रखे गए मार्ग का उद्घाटन किया। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में मौजूद एक सड़क का नाम अब अभिनेता मुराद रामपुरी मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
उद्घाटन के अवसर पर अभिनेता रजा मुराद और उनकी पत्नी को देखने के लिए लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया जिसे देखकर अभिनेता भी गदगद नजर आए।
सड़क उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी मामून शाह के अलावा स्थानीय लोग भी अभिनेता मुराद खान की बरसों पुरानी यादों से जुड़े किस्सों का जिक्र करते नजर आए। सड़क का नाम अभिनेता मुराद रामपुरी मार्ग रखने पर लोगों ने रजा मुराद के साथ ही पालिका प्रशासन की भी जमकर तारीफ की गई। मार्ग के बराबर में वह मकान भी मौजूद था जिसमें उनके पिता सिकत्तर के रूप में नौकरी किया करते थे और इसी घर में अभिनेता रज़ा मुराद खान का बचपन गुजरा है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

