सहसवान में SBI एटीएम तोड़ने और चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों संग आरोपी गिरफ्तार

Date:

सीसीटीवी फुटेज और 100 से अधिक कैमरों की जांच के बाद पुलिस को मिली सफलता

आरोपी के पास से प्लास, पेचकस, हथौड़ी से भरा बैग और PNB का एटीएम कार्ड बरामद

सहसवान (बदायूं)। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर कैश चोरी करने के प्रयास का सहसवान थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार, पिट्टू बैग और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की हुई जांच

पुलिस के अनुसार, गत 26 सितंबर को सहसवान स्थित SBI की मुख्य शाखा के एटीएम में एक अज्ञात शख्स ने चोरी का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया।

दोनों टीमों ने सहसवान कस्बे और आसपास के इलाकों में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को संदिग्ध के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद विवेचक महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 4 अक्टूबर की देर रात नाधा-बिसौली रोड तिराहे से आरोपी को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम भारती (पुत्र मेघनाथ), निवासी मोहल्ला मिर्धा टोला, कस्बा व थाना सहसवान के रूप में हुई है।

बैग से मिले प्लास, टेस्टर और हथौड़ी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक पिट्टू बैग मिला, जिसमें प्लास, पेचकस, टेस्टर, छैनी, तार कटर और हथौड़ी समेत अन्य औजार बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के पास से एक PNB बैंक का एटीएम कार्ड भी मिला।

दिल्ली जाने के लिए की थी चोरी की कोशिश

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह उसके पिता ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आ गई थी। वह दिल्ली भागने की फिराक में था और पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने SBI के एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की।

जब पैसे नहीं निकले तो उसने अपने साथ लाए औजारों से मशीन को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। पहचान छिपाने की नीयत से उसने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, राहगीरों की आवाजाही बढ़ते देख वह मौके से भाग निकला और औजारों को झाड़ियों में छिपा दिया। बाद में जब वह उन्हीं औजारों को समेटकर बाहर भागने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने यह भी कबूला कि यदि वारदात के दौरान कोई उसका विरोध करता, तो वह इन्हीं औजारों से उस पर हमला कर देता।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे...

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...