रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। सीतापुर जेल से उनकी रिहाई के लिए जरूरी सभी परवाने जारी होकर जेल प्रशासन तक पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही आज़म खान एक-दो दिन में जेल से बाहर आ जाएंगे।
आज़म खान पर दर्ज मुकदमे और ज़मानत
पिछले कई वर्षों से आज़म खान पर दर्ज दर्जनों मुकदमों के चलते वह सीतापुर जेल में बंद थे। हाल के महीनों में एक-एक कर सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। उनके वकील जुबैर अहमद ने बताया कि रामपुर की विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट और विशेष जज एमपी-एमएलए कोर्ट से सभी मुकदमों में जमानत आदेश पारित किए गए हैं। इसके बाद परवाने जारी होकर जेल प्रशासन तक पहुंच गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और डाक से भी दस्तावेज भेज दिए गए हैं। अगर किसी आदेश में त्रुटि नहीं हुई तो आज़म खान की रिहाई आज या कल तक हो जाएगी। हालांकि यदि तकनीकी कारणों से कोई सुधार आवश्यक हुआ तो उनकी रिहाई एक-दो दिन और लग सकती है।
कितने आदेश जारी हुए?
आजम खान के मामलों की संख्या काफी बड़ी है, जिनमें लगभग 50 से अधिक परवाने सिर्फ विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी हुए हैं। बाकी अन्य मामलों से भी परवाने भेजे गए हैं। वेरिफिकेशन और पुलिस रिपोर्ट की प्रक्रिया में समय लगने के कारण परवाने बनने में 3-4 दिन की देरी हुई।
राजनीतिक संदेश और विवाद
हाल ही में आज़म खान के बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी सामने आई थीं। लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे झूठा बताया। उन्होंने कहा था कि आज़म खान हमेशा समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहेंगे।
अखिलेश यादव कई बार सार्वजनिक रूप से यह भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार बनने पर आज़म खान पर दर्ज सभी मुकदमे रद्द करा दिए जाएंगे।
लंबी कैद का अंत
आजम खान समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं और उनके जेल से छूटने का इंतजार न सिर्फ उनके समर्थक बल्कि उत्तर प्रदेश की सियासत भी कर रही है। अब यह लगभग तय है कि वह जल्द ही सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचेंगे।
- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

