सम्भल(मुजम्मिल दानिश): समाजवादी पार्टी की असमोली विधायक पिंकी यादव संभल पहुंची। उन्होंने जिला अस्पताल में संभल सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत परिजनो से मिलकर शोक व्यक्त किया और 19 लोग घायल जो जिला अस्पताल में भर्ती हैं उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और संभल प्रशासन को लताड़ा। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 400 का नारा खत्म, अब भाजपा के नेताओं के भाषण में घबराहट नज़र आती है। पीएम मोदी के वैक्सीन से फोटो हट चुके हैं।
पिंकी यादव ने ने कहा कि चौथे चरण में भी इंडिया गठबंधन की मजबूती सामने आ रही है। इन तीन चरणों में जनता ने खुद चुनाव लड़ा है और यह जाहिर हो गया है कि जनता जनार्दन समाजवादी पार्टी के साथ है। आने वाली सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी। उन्होंने कहा कि 400 के पार का नारा अब बीजेपी ने बंद कर दिया और इधर वैक्सीन से भी फोटो हट गया।
सम्भल के प्रशासन को लताड़ते हुए कहा कि तीसरे चरण में जिस तरह से संभल में प्रशासन ने अभरता की है, तानाशाई की है, वोटरों पर लाठी चार्ज की है, मारपीट की है, उनकी पर्चियां फटी हैं, एक तरफ चुनाव निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ। इस सिलसिले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिये।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

