सरकार ऐसा बिल लाए जिससे न पहुंचे किसी की भावनाओं को ठेस।
संभल: पैगंबर मोहम्मद(स.अ.व) साहब के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर उलेमाओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
जनपद सम्भल में मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में मुफ़्ती अलाउद्दीन मुफ्ती आज़म, सम्भल और शहर के अन्य आलिम व मुफ्ती की बैठक हुई, जिसमें रामगिरि महाराज द्वारा महाराष्ट्र के जनपद नासिक के एक गांव में दिए गए बयान की निंदा की गई। उसके बाद शहर सम्भल के उलमाओं ने एसडीएम कोर्ट पहुंचकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र को सौंपकर दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान मुफ़्ती ए सिरसी आलम रजा नूरी ने कहा कि पैगंबर मौहम्मद मोहम्मद(स.अ.व) साहब के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान से मुस्लिमो समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. .. इसके लिए हमने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि सरकार एक ऐसा बिल लेकर लाए जिससे कोई समुदाय किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचा सके।
धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद(स.अ.व) साहब के खिलाफ दिए गए रामगिरि महाराज के द्वारा बयान में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे मुसलमानो की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी मुसलमान किसी भी हाल में अपने नबी(स.अ.व) की तोहीन बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इस्लाम में कहा गया है कि ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

