उत्तेर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश): जनपद संभल में डीएम ने सरकारी डाक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पच्चीस डाक्टरों का वेतन रोक दिया है। यहाँ पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले और देर से ड्यूटी पर वाले डाक्टर डीएम के निशाने पर आए हैं।
दरअसल जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने जिले भर में डाक्टरों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस का आदेश दिया था।
जिसके बाद जिले भर के बायोमैट्रिक्टस की डीएम ने जांच कराई जिसमें पच्चीस डाक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और लेटलतीफी में चिन्हित किए गए।
डीएम ने अनुपस्थित रहने वाले इन सभी डॉक्टरों का आठ दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है वहीं डाक्टरों द्वारा सही स्पष्टीकरण न देने पर उन्होंने और बड़ी भी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

