- पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन
- डब्ल्यूडी विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन
- अधिशासी अभियंता पर लगा तानाशाही का आरोप
- जमकर हुआ हंगामा और नारेबाजी
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में चंदौसी रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी अपने ही अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
यहाँ पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और हाय हाय के नारे लगाए। अपने अधीनस्थ अधिकारियों के खिलाफ गलत बयानबाजी और गलत व्यवहार के चलते बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए जनपद के सभी अधीनस्थ अधिकारी त्रिपाल डाल कर धरने पर बैठ गए।
पीडब्ल्यूडी विभाग के सभी विभाग लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्री एसोसिएशन सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं ने अधिशासी अभियंता कृष्ण वीर सिंह के गलत व्यवहार, तानाशाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाया कि जब भी कोई मीटिंग की बैठक होती है तब वह गलत व्यवहार करते हैं। कभी मुंह पर फाइल मारते हैं, कभी गालियां देते हैं, कभी ट्रांसफर ट्रांसफर की धमकी देते हैं।
फिलहाल उनके तानाशाही रवैया के चलते एक साथ आवाज उठा कर नारेबाजी की गयी और उनके खिलाफ उन्हीं के अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

