मैहर, मध्यरदेश: मैहर थाने में सितंबर माह में एक मजदूर शिवा रजक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी ‘लुटेरी दुल्हन’ रंजना रजक से उसे और उसकी मां को बचाया जाए। मजदूरी कर गुजारा करने वाले शिवा के दूर के रिश्तेदार ने बदेरा निवासी रंजना से विवाह का प्रस्ताव लाया था। 2 जून को शपथ पत्र के माध्यम से दोनों परिवारों की सहमति से विधिवत विवाह संपन्न हुआ।
दुल्हन का असली चेहरा
आरोप है कि विवाह के बाद रंजना ससुराल से मायके गई और लौटकर पति शिवा के साथ मारपीट, गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने शिवा पर दबाव बनाया कि वह अपनी मां से घर का हिस्सा ले और उसके साथ चले। इंकार करने पर रंजना ने पिता, भाई व रिश्तेदारों से धमकियां दिलवाईं और मायके चली गई। शिवा जब बदेरा पहुंचा तो रंजना के परिजनों ने उसे पीटा और भगाया। जांच में पता चला कि रंजना पहले शादीशुदा थी, तलाक नहीं हुआ और मध्यस्थ ने यह छिपाया था।
धोखा और धमकी
पहले पति के घर से रंजना 2 लाख के जेवर लेकर भागी थी, अब शिवा के जेवर, नगद व मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गई। रंजना व परिजनों ने धमकी दी, “तुम दोनों मां-बेटे को मारकर संपत्ति नाम कर लेंगे, घर से निकाल देंगे या बंद करके खत्म कर देंगे।” शिवा ने पत्नी व चार रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी, चोरी व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
न्याय की मांग
दर-दर भटक रहे शिवा ने पुलिस से अपनी व मां की सुरक्षा के लिए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला संवेदनशील है, पुलिस जांच कर रही है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान
- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी
- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति
- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें
