स्कॉटलैंड की महिला ने ‘कुरुलुस उस्मान’ देखकर अपनाया इस्लाम

Date:

स्कॉटलैंड की एक महिला जूलियट लोरेना मार्टिनेज ने ओटोमन साम्राज्य पर आधारित प्रसिद्ध तुर्की धारावाहिक ‘अरतुरुल गाजी’ (Ertugrul Ghazi) की अगली कड़ी ‘कुरुलुस उस्मान'(Kurulus Osman) देखने के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया है। तुर्की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ‘कुरुलुश उस्मान’ सीरीज से प्रेरित होकर जूलियट ने तुर्की संस्कृति में गहरी रुचि विकसित की। इसी रुचि ने उन्हें इस्लामी शिक्षाओं का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया और अंततः उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया।

Juliyat
  जूलियट लोरेना मार्टिनेज ‘कुर्लोस ओस्मान’ श्रृंखला से प्रेरित थीं और उन्हें तुर्की संस्कृति में गहरी रुचि महसूस हुई: तुर्की प्रोडक्शन कंपनी/फोटोफाइल

तुर्की मीडिया से बातचीत में जूलियट ने बताया, “मैंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान तुर्की टीवी सीरीज देखना शुरू किया। इन सीरीज की वजह से मुझे इस्लामी शिक्षाओं के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई। यह जिज्ञासा धीरे-धीरे अध्ययन में बदली और आखिरकार ‘कुरुलुस उस्मान’ से प्रेरित होकर मैंने कलिमा शहादत पढ़कर इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया।”

गौरतलब है कि ओटोमन साम्राज्य की स्थापना और उसकी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए बनी तुर्की शृंखलाएं ‘अरतुरुल गाजी’ और उसका सीक्वल ‘कुरुलुश उस्मान’ दुनियाभर में अत्यंत लोकप्रिय रही हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

सहारनपुर/नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों (Alumni)...

Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

रामपुर: तोपखाना-प्राणपुर-मानकपुर-बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर...