उत्तर प्रदेश/रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है।
अब यह रायता इतना फैल चुका है कि पुलिस के लिए इसको समेटना मुश्किल हो रहा है क्योंकि शुरुआत विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के करीबी दो मित्रों की निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस में जेसीबी मशीन से खोदकर निकाली गई नगर पालिका में प्रयोग की जाने वाली सफाई की मशीन से हुई और फिर राजकीय ओरिएंटल कॉलेज मदरसा आलिया की चोरी की गई किताबों की दीवार तोड़कर बरामदगी हुई थी।
लेकिन अब यह सिलसिला यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों तक पहुंच गया जिनके नाम रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने बताए थे।
अब वह लोग भी कई खुलासे कर रहे हैं जिनके आधार पर बरामदगी होना शुरू हो गई है, जिसमें आज यूनिवर्सिटी कैंपस में बनी एक भवन की दीवार तोड़कर बड़ी तादाद में लकड़ी की पुरानी अलमारी बरामद की गई हैं जो कथित रूप से मदरसा आलिया की बताई जाती हैं जिसमें कल बरामद होने वाली किताबें रखी जाती थीं।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

