इथियोपिया में चल रहे अफ्रीकी संघ के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान इस्राइल के वरिष्ठ राजनयिक को बैठक से बाहर कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, अफ्रीकी शिखर सम्मेलन के सुरक्षा अधिकारियों को एक इजरायली राजनयिक को शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह से बाहर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
इजरायल के अधिकारियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अफ्रीकी शिखर सम्मेलन के लिए एक मान्यता प्राप्त पर्यवेक्षक का बैज होने के बावजूद, इजरायल के वरिष्ठ राजनयिक, अफ्रीका के उप निदेशक, राजदूत शेरोन बार-ली के निष्कासन को सख्ती से देखा जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि इस्राइली पर्यवेक्षक का दर्जा रद्द करने का संगठन के कानून में कहीं भी जिक्र नहीं है।
दूसरी ओर, अफ्रीकी शिखर सम्मेलन के प्रवक्ता और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष एबा कलुंडो ने कहा कि इजरायली राजनयिक इथियोपिया में इजरायल के नामित राजदूत नहीं थे, इसलिए उन्हें शिखर सम्मेलन से बाहर कर दिया गया था।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

