बदायूं(सालिम रियाज़): बदायूं में बाजार गई सात साल की बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजन तलाश करते रहे और बीती रात अर्ध नग्न अवस्था में उसकी लाश खंडहर नुमा एक मकान में मिली। सूचना पाकर एसएसपी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के जल्द खुलासे के आदेश दिए।
इस अभियान मे एस ओ जी टीम के अलावा पुलिस की टीमों को लगाया गया और सुबह 4 बजे बीनपुर मार्ग पर आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के दाहिने पैर मे गोली लगी है। इस कार्यवाही मे मनोज नाम के सिपाही को भी गोली लगी है।
मामला जिले के बिल्सी थाना का है। यहाँ के रहने वाले शेर मुहम्मद की 7 साल की बेटी बाज़ार गई थी और दोपहर से ही गायब थी। जब घर नहीं लौटी तो परिजन उसको तलाश में जुट गए लेकिन बच्ची कहीं नहीं नहीं मिली। बीती रात 10 बजे उसकी लाश खंडहर नुमा एक मकान में मिली जो अर्ध नग्न अवस्था में थी। पीड़ित परिवार ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। एसएसपी बृजेश सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले में जल्द खुलासे और सख्त कार्यवाही के आदेश दिए।
इस केस को सुलझाने के लिए कई पुलिस टीमों के साथ ही जिले की एस ओ जी टीम को भी लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जाने आलम पुत्र रियाज़ के रूप मे की गई और उसकी तलाश की जाने लगी। सुबह 4 बजे बीनपुर मार्ग पर पुलिस और आरोपी की मुठभेड़ हो गयी। आरोपी ने फायरिंग की जिसमें गोली लगने से मनोज नाम का सिपाही घायल हो गया तो वहीं आरोपी जानेआलम को पैर मे गोली लगी है। दोनों घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी ने बच्ची से रेप का प्रयास किया और बच्ची द्वारा शोर मचाने पर ईंट से सर पर बार करके उसकी हत्या कर दी।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

