शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को बीजेपी नेता ने बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल एजेंट

Date:

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा(Narottam Misra) ने शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट कहा है।

दरअसल अभिनेत्री शबाना आजमी ने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई को लेकर नाराजगी जताई थी। जिसके जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए ये बात कही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कन्हैयालाल की हत्या पर इनके मुंह से कुछ नहीं निकला लेकिन भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाए तो इन्हें देश में रहने से डर लगने लगेगा।

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा कि राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या हुई, इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। झारखंड के दुमका में एक बच्ची को जिंदा जलाकर मार डाला तो ये लोग चुप थे। लेकिन भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाए, फिर इन्हें देश में रहने से डर लगेगा, फिर एक अवॉर्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जायेगा । फिर ये लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाने लगते हैं। ये लोग अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हैं। इन्हें सभ्य और धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जा सकता है। अब इन सभी लोगों की देश में कलई खुल चुकी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...