मुरादाबाद के जामिया असानुल बनात मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया।
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स कॉलेज (मदरसा) के प्रबंधन ने 13 वर्षीय छात्रा से 8वीं कक्षा में एडमिशन के लिए वर्जिनिटी (मेडिकल) टेस्ट कराने की शर्त रख दी। पुलिस ने गंभीर आरोपों के बाद एडमिशन इंचार्ज शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है और प्रधानाचार्य रहनुमा सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पिता ने एसएसपी को सौंपी तहरीर
चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद यूसुफ ने 14 अक्टूबर को एसएसपी मुरादाबाद को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसा प्रबंधन ने उनकी बेटी और परिवार का चरित्र हनन किया है। उनके अनुसार, जब वे अपनी सातवीं कक्षा की बेटी को दोबारा मदरसे में दाखिला दिलाने पहुंचे, तो प्रबंधन ने पहले मेडिकल (वर्जिनिटी) टेस्ट कराने की शर्त रखी।
टीसी फॉर्मेट में भी लिखी गई शर्त
पीड़ित परिजनों ने जो टीसी फॉर्मेट पुलिस को सौंपा है, उस पर साफ तौर से मेडिकल टेस्ट कराने की बात लिखी गई है। मदरसा प्रबंधन ने कहा कि वर्जिनिटी सर्टिफिकेट के बाद ही उसे अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा, अन्यथा टीसी निकलवा लें।
परिजनों के साथ अभद्रता का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जब परिजनों ने इस अमानवीय मांग का विरोध किया, तो मदरसा प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित पिता ने रोते हुए कहा कि उनकी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो नफरत और झूठे इल्जामों से उसका भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया।
पुलिस ने शुरू की गंभीर जांच
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एडमिशन इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। मदरसा प्रबंधन ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

