कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को कुवैत का नया अमीर नियुक्त किया गया है।
कुवैती मीडिया के मुताबिक, कुवैती कैबिनेट ने 83 वर्षीय शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को नया अमीर नियुक्त किया है।
कुवैती कैबिनेट ने भी शेख नवाफ शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हुए 40 दिनों के शोक की घोषणा की है, इसके अलावा देश के सभी सरकारी संस्थान तीन दिनों तक बंद रहेंगे।
बता दें कि कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का आज निधन हो गया, वह 86 साल के थे।
आमिर कुवैत को पिछले महीने नवंबर में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शेख सबा अल-अहमद की मृत्यु के बाद शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा 2020 में कुवैत के अमीर बने।
कुवैत के मनोनीत अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा, दिवंगत शेख नवाफ अल-अहमद के सौतेले भाई हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

