शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान यूएई के राष्ट्रपति चुने गए

Date:

शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति चुने गए हैं।

गल्फ मीडिया के मुताबिक़ अल मुश्रिफ पैलेस में हुई सुप्रीम काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। यूएई की सर्वोच्च परिषद ने शनिवार को अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई का राष्ट्रपति चुना।

परिषद ने शनिवार को अबू धाबी के अल मुश्रीफ पैलेस में एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने की।

61 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन ज़याद अल नाहयान, खलीफा बिन जायद अल नाहयान की मृत्यु के बाद पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात के तीसरे राष्ट्रपति हैं।

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 2004 से अबू धाबी के क्राउन प्रिंस हैं और अबू धाबी के 17वें शासक होंगे।

शेख मोहम्मद यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर भी रह चुके हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...