Singer KK Death: सिंगर केके का कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Date:

कोलकाता में मशहूर प्लेबैक सिंगर केके का कंसर्ट करने के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सिंगर केके का कोलकाता में मंगलवार को अचानक निधन हो गया। केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में भाग लेने गए हुए थे। उन्हें परफॉर्मेंस के बाद दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन वहां CMRI हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सिंगर केके 53 साल के थे। उन्होंने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी गाने गाए थे।

केके के असामयिक निधन का समाचार सुनकर उनके फैन्स यक़ीन नहीं कर पा रहे हैं।

पीएम मोदी ने केके के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है,” केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़ा हुआ था। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...