सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल पहुंचेंगे रामपुर, आजम खान के परिवार से करेंगे मुलाकात

Date:

रामपुर(रिज़वान खान): सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर पहुंच रहे हैं। प्रशासन को उनके रामपुर पहुंचने का कार्यक्रम मिल चुका है।

सपा प्रमुख जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के परिवार से मिलेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिला प्रशासन को रामपुर पहुंचने का कार्यक्रम मिल चुका है। सपा मुखिया कुंदरकी विधानसभा चुनाव के प्रचार से सीधे रामपुर के लिए उड़ान भरेंगे। जौहर विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर करीब 2:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर पहुंच जाएगा। सपा मुखिया हेलीपैड से सीधे सीतापुर जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के आवास पर पहुंचेंगे। यहां पर उनके 45 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। 45 मिनट रुकने के बाद सपा मुखिया सीधे जौहर विश्वविद्यालय हेलीपैड पर पहुंच जाएंगे। पुलिस प्रशासन को सपा मुखिया के आने का कार्यक्रम मिल चुका है।

IMG 20241110 WA0005

जौहर विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड की पीडब्ल्यूडी विभाग में साफ सफाई शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने जौहर विश्वविद्यालय से लेकर जेल रोड स्थित आजम खान के आवास तक का सुरक्षा जायजा लिया है। सपा मुखिया के रामपुर पहुंचने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...