बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाने हेतु सुरक्षित विधानसभा सीटों की मंडल स्तरीय जनसभा, हापुड़ के राम लीला मैदान में आयोजित हुई। जिसमें माननीय सांसद राज्य सभा श्री सतीश चंद्र मिश्रा और माननीय सांसद कुंवर दानिश अली मुख्य अतिथि थे।
कुंवर दानिश अली(Danish Ali) ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार गुंडों की सरकार है। इस सरकार में ना तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बच्चे सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में बलत्कार की घटनाएँ आम हो गई। इस सरकार ने देश को उद्योगपतियों के हाथों में दे दीया देश को बेच दिया है।
उन्होंने बहन कुमारी मायावती जी की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बहन जी की सरकार में किसानों के गन्ना किसानों के सबसे ज्यादा गन्ना मूल्य दिया गया। लेकिन आज की मौजूदा सरकार आज किसानों की गन्ने की बकाया राशि भी नहीं दे रही है। चुनावी भाषणों में लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार ने गन्ना किसानों के उनका गन्ने का भुगतान 14 दिनों के अंदर देने का वादा किया था लेकिन आज आज तक उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया राशि नहीं दी।
दानिश अली ने जनता से अपील की कि वे नौजवान साथी मनीष उर्फ मोनू भैया को और सभी 28 सीटों को जिताने का काम करें और बहन कुमारी मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प करें। मीडिया की बातों में ना आये, बहन जी के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को अपने ध्यान में रखते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

