रामपुर: आज समाजवादी पार्टी की ओर से मौजूदा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय समाजवादी पार्टी का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम था जिसको लेकर सभी लोग सपा ज़िला कार्यालय पर जमा हुए और उसके बाद सभी लोग नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। यहाँ पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी का आरोप था कि इस सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,महंगाई चरम सीमा पर है और सरकार बेखबर है। सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की।
जनपद रामपुर में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूरे जनपद के कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश दिखाया। इस दौरान पुलिस के सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार इस धरने के आगे आगे चल रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
पब्लिक से जो भी चुनाव हो रहे हैं वहां हम जीत रहे हैं और जो प्रशासन का इंवॉल्वमेंट है वहां हम हार रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा,”आप देख रहे हैं पूरे यूपी में प्रशासन की क्या गुंडागर्दी हुई है। आज़म खान को देख लीजिए कि अस्पताल से परसों उनको जेल ले जाया गया। अभी उनका मेडिकल चेकअप तो पूरा हो जाता, जेल में उन्हें कहा ट्रीटमेंट मिलेगा? अगर इसमें कोई ऊंच-नीच हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, प्रशासन होगा? बेरोजगारी देख लीजिए, भ्रष्टाचार देख लीजिए, किसानों का एमएसपी मूल्य कर देख लीजिए, जगह-जगह त्राहि त्राहि मची हुई है। चुनाव आ रहा है उनके पास केवल एक ही मुद्दा है कि आपस में बंटवारा करो। 2022 के चुनाव पर अखिलेश कुमार ने कहा जिला पंचायत सदस्य किसके समाजवादी की सबसे ज्यादा जीते ? पूरे उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष किसका बना ? इनका बना। अखिलेश कुमार ने कहा पब्लिक से जो भी चुनाव हो रहे हैं वहां हम जीत रहे हैं और जो प्रशासन का इंवॉल्वमेंट है वहां हम हार रहे हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

