उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुजम्मिल दानिश): जनपद संभल के सराय तरीन में पूर्व अध्यक्ष नेता समाजवादी पार्टी फिरोज खान के निजी कार्यालय पर समाज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर जौहर विश्वविद्यालय पर कोर्ट के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से इतिहास रचा है उसका आभार व्यक्त किया।
यहाँ कार्यकर्ताओं ने जमकर सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद के नारे लगाए।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा जौहर विश्वविद्यालय परिसर में सील किए गए हिस्से को खोलने के आदेश और हाई कोर्ट से मिली जमानत की नियमित बदले जाने पर सपा नेता आजम खां को मिली राहत पर निजी कार्यालय सराय तरीन पक्के बाग सपा कार्यालय पर कैंडल जलाकर सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
इस बीच कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंसाफ के दरवाजे पर जिस तरह से आजम खान को राहत मिली है, सर्वोच्च न्यायालय ने साबित कर दिया है कि वह बेगुनाहों के साथ है।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी(Mohammad Ali Jauhar University) की सील की गई बिल्डिंग्स और लगाई गई तार बाड़ हटा लेने के आदेश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को आजम खान के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिसके बाद आजम खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने इंसाफ से हम लोगों को इस तरह बचा रही है हम उनको जिंदाबाद कहते हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

