बैंकॉक: थाई सीमा पर आपातकालीन स्थिति के कारण सरकार ने 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है।
एक विदेशी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे आठ ज़िलों में तत्काल मार्शल लॉ लागू कर दिया है। संभावित सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बतादें कि थाईलैंड और कंबोडिया बॉर्डर में इन दिनों तनाव की स्थिति है। दोनों देशों ने बॉर्डर के आसपास के इलाकों में अपने सैनिक बालों को तैनात कर दिया है। इसी बीच शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को दोनों देशों के बीच भारी गोलाबारी हुई, जिसको देखते हुए थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है।
थाई सेना की सीमा रक्षा कमान के कमांडर अपिचार्ट सैप्रासर्ट ने एक बयान में कहा, “अब मार्शल लॉ प्रभावी है।” सैन्य सीमा कमांडर ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि कंबोडिया की ओर से अब हथियार और बल का प्रयोग हो रहा है।
यह ध्यान देने योग्य बात है कि यह कदम चंथाबुरी और ट्राट प्रांतों के उन क्षेत्रों में उठाया गया है जो कम्बोडियाई सीमा के निकट स्थित हैं।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

