लखीमपुर हिंसा: लिंचिंग से जुड़ी एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब, गवाहों को सुरक्षा देने के भी दिए निर्देश

0
लिंचिंग से जुड़ी एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब
लिंचिंग से जुड़ी एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी एफआईआर की जांच पर यूपी पुलिस से एक अलग रिपोर्ट मांगी, जिसमें एक पत्रकार सहित चार लोग मारे गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी आदेश दिया।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी प्राथमिकी की जांच पर उत्तर प्रदेश पुलिस से एक अलग रिपोर्ट मांगी, जिसमें एक पत्रकार सहित चार लोग मारे गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी हुक्म दिया। इस मामले में एक मृतक की विधवा ने अदालत को बताया कि उसके पति के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और उनके खिलाफ सरकार द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।